ये यार क्या होता है जब स्पीकर ने वेणु गोपाल को लगाई फटकार बोले- ये लोकसभा है मजाक की जगह नहीं
ये यार क्या होता है जब स्पीकर ने वेणु गोपाल को लगाई फटकार बोले- ये लोकसभा है मजाक की जगह नहीं
बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा मंगलवार को भी जारी रही. इससे पहले सोमवार को लोकसभा में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला. सदन में शोर-शराबे के बीच वेणु गोपाल ने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए अनौपचारिक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया, जिस पर तुरंत टोकते हुए अध्यक्ष ने कहा कि यह संसद है, कोई निजी बातचीत की जगह नहीं.उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अध्यक्ष को “यार” जैसे शब्दों से संबोधित करना पूरी तरह गलत है और इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती.