NIA कोर्ट से अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को घर जाने की इजाजत 6 यूक्रेनी भी जाएंगे अपने देश मगर क्या शर्त

म्यांमार ड्रोन ट्रेनिंग कैंप केस में दिल्ली की विशेष NIA कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. अदालत ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक और छह यूक्रेनी आरोपियों को एक महीने के लिए अपने घर जाने की इजाजत दी है. वैनडाइक अमेरिका, जबकि छह यूक्रेनी नागरिक यूक्रेन जा सकेंगे. कोर्ट ने उनके पासपोर्ट जारी करने का भी आदेश दिया है. हालांकि, सभी को एक महीने बाद भारत लौटना होगा और NIA के बुलाने पर जांच में शामिल होना होगा. सातों आरोपियों को पहले ही डिफॉल्ट जमानत मिल चुकी है.

NIA कोर्ट से अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को घर जाने की इजाजत 6 यूक्रेनी भी जाएंगे अपने देश मगर क्या शर्त