कौन है राम मंदिर और RSS हेडक्वार्टर को दहलाने का प्लान बनाने वाला मोहम्मद मुसादिक जिसे भारत ने आतंकी घोषित किया
जैश-ए-मोहम्मद से जुडे मोहम्मद मुसादिक को आतंकी घोषित किया गया है. मुसादिक वही आतंकी है जिसने अयोध्या के आरजेबी परिसर, नागपुर के आरएसएस मुख्यालय और पानीपत की आईओसीएल रिफाइनरी रेकी कर आतंकियों तक यहां की जानकारी भेजी थी.