मणिपुर में उग्रवादियों का खूनी खेल: 2026 में कुकी समुदाय के 22 से अधिक लोगों की हत्या महिलाएं-बच्चे बन रहे निशाना
मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच एक बार फिर खूनी हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है. तामेंगलोंग और नोनी जिलों के टोलेन और लोंगपी गांवों में संदिग्ध उग्रवादियों ने धावा बोलकर दो महिलाओं समेत चार निर्दोष ग्रामीणों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इस नरसंहार के बाद कुकी-जो काउंसिल ने तीखा आक्रोश जताते हुए चेतावनी दी है कि उग्रवादी गुटों की यह बेलगाम हरकतें राज्य को एक बार फिर भीषण गृहयुद्ध और पूर्ण संघर्ष की आग में झोंक सकती हैं.