गाजीपुर के कोट किला में विराजमान हैं दक्षिणावर्ती गणेश जानें 300 साल पुराने मंदिर की कहानी
गाजीपुर के कोट किला में विराजमान हैं दक्षिणावर्ती गणेश जानें 300 साल पुराने मंदिर की कहानी
गाजीपुर में कोट किला क्षेत्र में कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं, इन्हीं में से एक प्रमुख मंदिर भगवान गणेश का है, जो अपनी बनावट, पुराने धार्मिक परिवेश और प्रतिमा की विशेषता के कारण श्रद्धालुओं के बीच खास महत्व रखता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा की सूंड दक्षिण दिशा की ओर मुड़ी हुई है. धार्मिक परंपराओं में ऐसी प्रतिमा को विशेष महत्व दिया जाता है.