माफी से काम नहीं चलेगा PM का फेसबुक से वीडियो हटाने पर फंसा मेटा संसदीय समिति ने लगा दी क्लास
फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने के मामले में आईटी की संसदीय स्थायी समिति ने मेटा अधिकारियों को तलब किया. मेटा द्वारा इसे तकनीकी गलती बताकर माफी मांगने पर समिति ने कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि सिर्फ माफी काफी नहीं है. संसदीय पैनल ने मामले की पूरी रिपोर्ट और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ प्लेटफॉर्म की जवाबदेही तय करने की मांग की है.