मणिपुर बॉर्डर पर फिर तनाव नागा नाकाबंदी के खिलाफ सड़क पर उतरे कुकी सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

Manipur Tension: मणिपुर में एक बार फिर जातीय तनाव बढ़ गया है. इम्फाल वेस्ट-कांगपोकपी सीमा पर करीब 200 कुकी प्रदर्शनकारी नागा संगठनों की आर्थिक नाकाबंदी के खिलाफ मार्च निकालने पहुंचे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक दिया. कुकी संगठनों का आरोप है कि नाकाबंदी से जरूरी सामान और दवाइयों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. दूसरी ओर नागा संगठन छह नागरिकों की हत्या के मामले में न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं. CoTU ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है, जबकि NPO और ANSAM ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

मणिपुर बॉर्डर पर फिर तनाव नागा नाकाबंदी के खिलाफ सड़क पर उतरे कुकी सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा