संसदीय समिति NTA से करेगी सवाल-जवाब दोबारा हुई NEET-UG परीक्षा से क्या सीखा AI पर भी होगी चर्चा
संसदीय समिति NTA से करेगी सवाल-जवाब दोबारा हुई NEET-UG परीक्षा से क्या सीखा AI पर भी होगी चर्चा
NEET UG Exam 2026: नीट-यूजी परीक्षा को लेकर उठे विवाद और एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवालों के बाद अब एक बार फिर एजेंसी की जवाबदेही तय करने की तैयारी है. आज संसद की शिक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी स्थायी समिति के सामने NTA के शीर्ष अधिकारी पेश होंगे. बैठक में 21 जून को कराई गई दोबारा NEET-UG परीक्षा के अनुभव, NTA सुधार समिति की सिफारिशों पर हुई प्रगति और भविष्य में परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी व भरोसेमंद बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी.