मणिपुर: कुकी ‘ब्लैक डे’ पर आपस में भिड़े उग्रवादी 12 घंटे के भीतर 2 हमले पति-पत्नी सहित 4 की हत्या
मणिपुर: कुकी ‘ब्लैक डे’ पर आपस में भिड़े उग्रवादी 12 घंटे के भीतर 2 हमले पति-पत्नी सहित 4 की हत्या
मणिपुर में ‘साहनित नी’ यानी ‘ब्लैक डे’ के दिन संदिग्ध उग्रवादियों ने तामेंगलोंग और नोनी जिलों में दो अलग-अलग हमलों को अंजाम दिया है. इन हमलों में दो महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. पहली घटना तामेंगलोंग के टोल्लेन कुकी गांव में सुबह करीब चार बजे हुई, जबकि दूसरी घटना नोन्गबा थाना क्षेत्र के लॉन्गपी गांव में हुई. मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने हमलों की निंदा की है.