सच बोलने के लिए सजा मिले तो भी उठाती रहूंगी आवाज प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पर कसा तंज
Priyanka Gandhi vs Pralhad Joshi: प्रियंका गांधी ने मंगलुरु के एक पब में महिलाओं पर हुए हमले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस मामले से जुड़े व्यक्ति को भाजपा में किसने शामिल किया था, यह सवाल उठना चाहिए. उन्होंने कहा कि भले ही बाद में उसे पार्टी से हटा दिया गया हो, लेकिन उसके भाजपा में शामिल होने की तस्वीरें मौजूद हैं.