यह केस हाईकोर्ट भी सुन सकता है CJI सूर्यकांत ने महुआ मोइत्रा की याचिका सुनने से किया इनकार
Mahua Moitra News: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में सर्किट हाउस से बेदखल किए जाने के मामले में टीएमसी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने नादिया जिला प्रशासन द्वारा देर रात सर्किट हाउस खाली कराने के आदेश के खिलाफ दायर महुआ मोइत्रा की याचिका पर सीधे सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है.