जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ रेगिस्तान से कश्मीर तक ऑपरेशन को दे चुके अंजाम

Meet Lt General Dhiraj Seth: भारतीय सेना के नए प्रमुख के रूप में जनरल धीरज सेठ ने 30 जून 2026 को कार्यभार संभाल लिया है. वह इससे पहले सेना के उप प्रमुख थे. करीब 40 सालों के सैन्य करियर में उन्होंने रेगिस्तानी इलाकों, पश्चिमी मोर्चे और जम्मू-कश्मीर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं. उनके कार्यभार संभालने के साथ ही निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी रिटायर हो गए. जनरल सेठ को सेना के आधुनिकीकरण, रणनीतिक योजना और क्षमता विकास में अहम योगदान के लिए जाना जाता है.

जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ रेगिस्तान से कश्मीर तक ऑपरेशन को दे चुके अंजाम