उदयपुर घूमने का है प्लान मानसून की खूबसूरती और लॉन्ग वीकेंड ने बढ़ाई डिमांड तेजी से भर रहे होटल

Lake City Udaipur: मानसून की बारिश ने लेकसिटी उदयपुर की प्राकृतिक खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. झीलों, पहाड़ियों और हरियाली से सजे शहर में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. आगामी अगस्त के लंबे वीकेंड को देखते हुए होटल और रिसॉर्ट्स में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिससे पर्यटन कारोबारियों को बेहतर सीजन की उम्मीद है. पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के सुहावने मौसम और छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में देशभर से पर्यटक उदयपुर पहुंचेंगे. इससे होटल, रेस्टोरेंट, ट्रैवल और स्थानीय व्यापार से जुड़े व्यवसायों को भी अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.

उदयपुर घूमने का है प्लान मानसून की खूबसूरती और लॉन्ग वीकेंड ने बढ़ाई डिमांड तेजी से भर रहे होटल