बारिश में सब्जी उगा रहे हैं बस ये 3 काम कर लें कीट नहीं करेंगे फसल पर हमला
बारिश में सब्जी उगा रहे हैं बस ये 3 काम कर लें कीट नहीं करेंगे फसल पर हमला
भागलपुर में बरसात के मौसम में सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए कीट सबसे बड़ी चुनौती बन जाते हैं. कृषि विशेषज्ञ सुजीत पाल के अनुसार, नमी और खरपतवार बढ़ने से व्हाइट फ्लाई, रेड कीट और अन्य कीट तेजी से फसलों पर हमला करते हैं. इससे बचाव के लिए खेत की नियमित सफाई करें, घास-फूस हटाते रहें और सप्ताह में एक बार नीम के तेल का छिड़काव करें. जरूरत पड़ने पर कीटनाशकों और स्टिकी ट्रैप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते ये उपाय अपनाने से फसल सुरक्षित रहती है और बरसात में किसानों को बेहतर उत्पादन व अधिक मुनाफा मिलता है.