खाली जमीन पर बिछा दें हरी चादर बिना एक रुपया खर्च किए तैयार करें खूबसूरत लॉनजानिए आसान तरीका
मानसून में खाली पड़ी जमीन को हरे-भरे लॉन में बदलना बेहद आसान है. बहराइच के अनुभवी माली रामनाथ जी के अनुसार, आसपास मिलने वाली देसी घास को जड़ों समेत लगाकर कम खर्च में सुंदर लॉन तैयार किया जा सकता है. सही तरीके से रोपाई और देखभाल करने पर 15 से 20 दिनों में घास पूरे मैदान में फैल सकती है.