थाली में चाहिए खट्टा-चटपटा स्वाद तो घर पर करोंदे से बना लें ये देसी अचार
गर्मियों और बरसात के मौसम में मिलने वाले करोंदे से घर पर खट्टा-चटपटा अचार आसानी से बनाया जा सकता है. कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान एक्सपर्ट के अनुसार एक किलो करोंदे के लिए सरसों, मेथी, जीरा, सौंफ, नमक और स्वादानुसार मसालों की जरूरत होती है. करोंदों को 24 घंटे नमक-हल्दी में रखने और अच्छी तरह सुखाने के बाद सरसों के तेल व मसालों में मिलाकर अचार तैयार किया जा सकता है.