सिर्फ एक चुटकी मसाला बढ़ाएगा स्वाद कई गुना! घर पर बनाएं राजस्थानी लहसुन का अचार लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

Lahsun Ka Achar: अगर आपको तीखा और चटपटा स्वाद पसंद है, तो राजस्थानी देसी स्टाइल का लहसुन का आचार आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छी तरह सुखा लें, ताकि उनमें नमी बिल्कुल न रहे. इसके बाद सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और उसमें राई, मेथी दाना, सौंफ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस मिलाएं. अब इसमें लहसुन की कलियां डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और साफ, सूखे कांच के जार में भर दें. 4–5 दिन तक धूप दिखाने के बाद आचार पूरी तरह तैयार हो जाता है.

सिर्फ एक चुटकी मसाला बढ़ाएगा स्वाद कई गुना! घर पर बनाएं राजस्थानी लहसुन का अचार लंबे समय तक रहेगा फ्रेश