गैस नहीं देसी कंडों पर तैयार होती है असली राजस्थानी बाटी! जानें बारिश के मौसम में इसे बनाने का पारंपरिक तरीका
गैस नहीं देसी कंडों पर तैयार होती है असली राजस्थानी बाटी! जानें बारिश के मौसम में इसे बनाने का पारंपरिक तरीका
Dal Baati Recipe: बारिश के मौसम में देसी कंडों (उपलों) की धीमी आंच पर सिकी राजस्थानी बाटी का स्वाद अलग ही आनंद देता है. पारंपरिक तरीके से बनाई गई बाटी बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसके लिए गेहूं के आटे में घी, नमक और आवश्यक सामग्री मिलाकर बाटियां तैयार की जाती हैं, जिन्हें धीमी आंच पर कंडों के बीच सेंका जाता है. पकने के बाद इन्हें घी में डुबोकर दाल, चूरमा, लहसुन की चटनी और हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है. यह पारंपरिक व्यंजन मानसून में परिवार और मेहमानों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन जाता है.