बारिश में कहीं जवाब न दे इनवर्टर! मानसून से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी काम
बारिश में कहीं जवाब न दे इनवर्टर! मानसून से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी काम
बारिश के मौसम में बिजली कटौती बढ़ने के साथ इनवर्टर की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है. सीनियर टेक्नीशियन रवि के अनुसार, मानसून से पहले बैटरी के टर्मिनल साफ करें, वॉटर बैटरी में केवल डिस्टिल्ड वॉटर डालें और फ्यूज-वायरिंग की जांच कर लें. तेज बिजली कड़कने पर मुख्य सप्लाई बंद रखना और सर्ज प्रोटेक्टर का उपयोग करना सुरक्षित रहता है. इनवर्टर को हमेशा सूखी व हवादार जगह पर रखें और उसके ऊपर सामान न रखें. विशेषज्ञ हर 6 से 12 महीने में सर्विसिंग कराने की सलाह देते हैं, ताकि इनवर्टर लंबे समय तक बेहतर बैकअप देता रहे.