एक बार खाई तो भूल नहीं पाएंगे स्वाद! भरतपुर की खस्ता कचौड़ी की देशभर में है अलग पहचान जानें बनाने का तरीका

Bharatpur Khasta Kachori Recipe: भरतपुर की खस्ता कचौड़ी राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों में अपनी खास पहचान रखती है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह कई दिनों तक ताजा और कुरकुरी बनी रहती है, इसलिए इसे सफर के दौरान साथ ले जाना भी पसंद किया जाता है. स्वाद और लंबे समय तक टिकाऊपन के कारण यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी पहली पसंद बन चुकी है. खस्ता कचौड़ी को मैदा, घी और मसालेदार दाल या मसाला मिश्रण की स्टफिंग से तैयार किया जाता है. धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तली गई यह कचौड़ी स्वाद का बेहतरीन अनुभव देती है. इसे चाय, हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है.

एक बार खाई तो भूल नहीं पाएंगे स्वाद! भरतपुर की खस्ता कचौड़ी की देशभर में है अलग पहचान जानें बनाने का तरीका