Video: खेती का इजराइली मॉडल! कम पानी-जमीन और बंपर कमाई 10 कट्ठे में ₹1 लाख मुनाफा
Video: खेती का इजराइली मॉडल! कम पानी-जमीन और बंपर कमाई 10 कट्ठे में ₹1 लाख मुनाफा
Israeli Farming Technology In Jharkhand: झारखंड के पलामू में पारंपरिक खेती का दौर अब बीत रहा है. पानी की किल्लत से जूझने वाले इस इलाके के किसान अब इजराइली तकनीक के दम पर कम लागत में बंपर मुनाफा कूट रहे हैं. जिले के प्रगतिशील किसान देवेंद्र मेहता इसका जीता-जागता उदाहरण हैं. जो महज 10 कट्ठा जमीन से एक सीजन में ₹1 लाख तक की शुद्ध कमाई कर रहे हैं. इस आधुनिक मॉडल में ड्रिप इरिगेशन (बूंद-बूंद सिंचाई) और मल्चिंग पेपर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे पौधों की जड़ों को सीधा पानी मिलता है. नमी बनी रहती है और खरपतवार का झंझट खत्म हो जाता है. देवेंद्र अब भिंडी, करेला और टमाटर जैसी सब्जियां उगाकर कम पानी में दोगुनी पैदावार ले रहे हैं. पलामू के बदलते मिजाज को देख अब सरकार भी किसानों को इस तकनीक पर भारी अनुदान और ट्रेनिंग दे रही है. जिससे खेती घाटे का सौदा न रहकर एक हाई-प्रॉफिट बिजनेस बन गई है.