पिता बनने में आ रही दिक्कत डॉक्टर ने बताए पुरुष बांझपन के संकेत और बचाव
संतान न होने के लिए सिर्फ महिलाओं को जिम्मेदार मानना गलत है. आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. मधु शारदा के अनुसार करीब 55% मामलों में पुरुष इन्फर्टिलिटी इसकी वजह होती है. तनाव, देर से शादी, अनियमित जीवनशैली और कुछ पेशों से जुड़े जोखिम पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. समय पर पति-पत्नी दोनों की जांच कराना जरूरी है.