क्या अब छोटे बच्चों पर मंडरा रहा खतरा अगले 5 साल में हो सकती हैं लाखों मौतें लैंसेट की स्टडी ने क्या दी चेतावनी
Lancet warns of major threat to Children: लैंसेट और आईएस ग्लोबल की स्टडी के अनुसार वैश्विक मदद में कटौती से भारत सहित 93 देशों में 2030 तक 2.26 करोड़ मौतें हो सकती हैं, जिनमें बड़ी संख्या 5 साल से छोटे बच्चों की है. मलेरिया, पोषण संबंधी कमियों, डायरिया आदि से होने वाली मौतों के चलते 54 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हो सकते हैं.