फैटी लिवर से हार्ट अटैक तक पुरुषों में तेजी से बढ़ रही खतरनाक बीमारियांजानिए क्या है कारण

फरीदाबाद के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि 40 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में हार्ट अटैक, फैटी लिवर, मोटापा और तनाव से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. जंक फूड, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान और अनियमित जीवनशैली इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि 30-35 वर्ष की उम्र के बाद नियमित हेल्थ चेकअप, संतुलित खानपान और रोजाना व्यायाम गंभीर बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

फैटी लिवर से हार्ट अटैक तक पुरुषों में तेजी से बढ़ रही खतरनाक बीमारियांजानिए क्या है कारण