कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली दवाएं पकड़ा गया 5 करोड़ का खेल जानें कैसे पहचानें असली दवा
कर्नाटक में नकली दवाओं के कथित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई हुई है. बेंगलुरु के बिदादी में एक फार्महाउस पर छापेमारी में वहां से नकली दवाएं, पैकिंग का सामान, इंजेक्शन भरने की मशीनें, नकली लेबल और मुहरें बरामद कीं. इन जब्त सामानों की कीमत करीब 5.05 करोड़ रुपये बताई गई है. ऐसे में अगर आप भी दवाएं खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ चीज़ों का हमेशा ध्यान रखें...