इडुक्की में हाथी के पैरों तले कुचला गया मजदूर एक दिन पहले मुन्नार में बाल-बाल बची थी एक और युवक की जान

केरल के इडुक्की जिले में जंगली हाथी के हमले में 62 साल के बागान मजदूर की मौत हो गई. यह घटना पूपपारा के थलक्कुलम एस्टेट में हुई. तमिलनाडु के रहने वाले ओचा थेवर को हाथी ने बुरी तरह घायल कर दिया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मुन्नार इलाके में भी एक दिन पहले हाथी ने हमला किया था. वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रही है.

इडुक्की में हाथी के पैरों तले कुचला गया मजदूर एक दिन पहले मुन्नार में बाल-बाल बची थी एक और युवक की जान