मोहन भागवत का अमेरिका दौरा और मराठी भाषा का घमासान संजय राउत ने लोकतंत्र से लेकर ऑटो विवाद तक उठाए सवाल
मोहन भागवत का अमेरिका दौरा और मराठी भाषा का घमासान संजय राउत ने लोकतंत्र से लेकर ऑटो विवाद तक उठाए सवाल
संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से लेकर महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा चालकों के मराठी भाषा विवाद तक कई मुद्दों पर तीखे हमले बोले हैं. भागवत के न्यूयॉर्क जाने पर राउत ने कहा कि अमेरिका में बोलने की मजबूत आजादी है, जबकि भारत में लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति पर टकराव बढ़ रहा है. इसके साथ ही ऑटो चालकों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता पर ढिलाई बरतने को लेकर उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर दिल्ली के आगे झुकने का आरोप लगाया.