पुंछ से सुंदरबनी तक सेना की सख्ती आधुनिक तकनीक से दुश्मन की हर चाल पर नजर जनरल धीरज सेठ ने लिया जमीनी जायजा
पुंछ से सुंदरबनी तक सेना की सख्ती आधुनिक तकनीक से दुश्मन की हर चाल पर नजर जनरल धीरज सेठ ने लिया जमीनी जायजा
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और पाकिस्तान प्रायोजित घुसपैठ की लगातार कोशिशों के बीच भारतीय सेना ने साफ संदेश दे दिया है कि सीमा पर किसी भी दुस्साहस का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा. थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पुंछ, राजौरी और सुंदरबनी सेक्टर के अग्रिम सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद-रोधी अभियानों और सैन्य तैयारियों की व्यापक समीक्षा की.