अब कांग्रेस सरकार के विरोध में उतरे किसान क्यों फूटा गुस्सा हिंसक प्रदर्शन की दे दी चेतावनी

Karnataka Farmer Protest: कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ने के निर्देश के बाद कर्नाटक में किसानों का गुस्सा भड़क गया है. मांड्या, मैसूर और श्रीरंगपट्टना में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि तमिलनाडु को पानी छोड़ा गया तो आंदोलन हिंसक हो सकता है. किसान नेता कुरुबुरु शांतकुमार ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट जाने और एक बूंद पानी भी न छोड़ने की मांग की. सरकार ने कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा शुरू कर दी है और सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है.

अब कांग्रेस सरकार के विरोध में उतरे किसान क्यों फूटा गुस्सा हिंसक प्रदर्शन की दे दी चेतावनी