मैं भी पार्टी छोड़ दूंगा कल्याण बनर्जी की ममता बनर्जी को दो टूक बागियों की वापसी पर TMC में नया संकट
Kalyan Banerjee TMC News: तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को साफ चेतावनी दी है कि अगर पार्टी छोड़ चुके नेताओं और सांसदों को दोबारा तृणमूल में शामिल किया गया तो वह भी पार्टी छोड़ देंगे. वहीं महुआ मोइत्रा ने भी बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित नहीं है. कल्याण का यह बयान TMC के भीतर बढ़ते असंतोष का नया संकेत माना जा रहा है.