Kal Ka Mausam: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक 19 राज्यों में IMD का अलर्ट उत्तराखंड में बेहद भारी बारिश की चेतावनी

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग (आईएमडी) ने कल यानी 6 अगस्त के लिए देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, ओडिशा, केरल, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गंगीय पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी है. कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Kal Ka Mausam: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक 19 राज्यों में IMD का अलर्ट उत्तराखंड में बेहद भारी बारिश की चेतावनी