कल का मौसम 29 जुलाई: पंजाब हिमाचल दिल्ली 9 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट ओडिशा में बजी खतरे की घंटी
कल का मौसम 29 जुलाई: पंजाब हिमाचल दिल्ली 9 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट ओडिशा में बजी खतरे की घंटी
Kal Ka Mausam 29 July: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है. IMD के अनुसार यह सिस्टम अगले 24 घंटों में उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ को पार करेगा. इसके प्रभाव से 29 जुलाई को देश के 22 से अधिक राज्यों में मूसलाधार तेज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरना और बाढ़ का अलर्ट है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. वहीं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार हैं.