नीट पास कर बनीं डेंटिस्ट यूपीएससी में 97वीं रैंक अब आईएएस अफसर हैं यशवी जैन
Yashvi Jain UPSC Success Story: दिल्ली की डॉ. यशवी जैन ने दिन में डेंटिस्ट की नौकरी की और रात में जागकर यूपीएससी परीक्षा के लिए पढ़ाई. वह यूपीएससी परीक्षा के पहले प्रयास में फेल हो गई थीं. लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दूसरे अटेंप्ट में AIR 97 हासिल कर आईएएस अफसर बन गईं.