जापानी तकनीक भारत की कमाई किसानों की भर जाएगी झोली गोबर से लेकर कचरे तक सबसे बरसेगा पैसा
India Japan GOBARdhan Plan : भारत और जापान ने बायोगैस पहल की शुरुआत की, जिसे भारत की गोबर्धन योजना से जोड़ा गया है. इसके तहत देशभर में 1,000 बायोगैस और जैविक खाद संयंत्र स्थापित किए जाएंगे. इस योजना का मकसद गोबर और जैविक कचरे से स्वच्छ ऊर्जा और ऑर्गेनिक खाद तैयार करना है. इससे किसानों को खूब कमाई होने की उम्मीद है.