काश बेंगलुरु डेकेयर कांड के बाद फफक पड़े मां-बाप गिरफ्तारी के बाद भी कर डाली ये डिमांड

Bengaluru Daycare Case: बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस में संचालित एक डेकेयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद वर्किंग माता-पिता में भारी आक्रोश है. पुलिस जांच में सामने आए वीडियो में बच्चों को डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अभिभावकों का कहना है कि केवल कार्रवाई काफी नहीं है. उन्होंने डेकेयर सेंटरों में लाइव CCTV फीड, बायोमेट्रिक एंट्री, 24 घंटे निगरानी, थर्ड-पार्टी ऑडिट और सख्त सुरक्षा मानकों की मांग की है. इस घटना ने देशभर में डेकेयर सेंटरों की जवाबदेही और बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. माता-पिता का कहना है कि भरोसा वापस लाने के लिए ठोस बदलाव जरूरी हैं.

काश बेंगलुरु डेकेयर कांड के बाद फफक पड़े मां-बाप गिरफ्तारी के बाद भी कर डाली ये डिमांड