नेपाल की तबाही तो बस शुरुआत जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में लैंडस्लाइड की डरावनी भविष्यवाणी

नेपाल की हालिया तबाही के बीच जम्मू-कश्मीर को लेकर एक नई स्टडी ने चिंता बढ़ा दी है. यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के वैज्ञानिकों ने करीब 43 हजार वर्ग किलोमीटर इलाके का लैंडस्लाइड सस्पेक्टिबिलिटी मैप तैयार किया है. स्टडी में 24.4 प्रतिशत क्षेत्र हाई रिस्क और 3.6 प्रतिशत वेरी हाई रिस्क जोन में मिला. डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रामबन सबसे संवेदनशील जिलों में हैं. खास बात यह है कि पुराने 669 लैंडस्लाइड मामलों में 87 प्रतिशत घटनाएं हाई या वेरी हाई रिस्क इलाकों में हुईं. वैज्ञानिकों के मुताबिक भारी बारिश और पहाड़ों की कटिंग खतरा बढ़ा सकती है.

नेपाल की तबाही तो बस शुरुआत जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में लैंडस्लाइड की डरावनी भविष्यवाणी