J&K: सीमा पर तेजी से बदल रहे हालात खतरा देख तैयार हो रहे नए बंकर सर्वे शुरू
J&K: सीमा पर तेजी से बदल रहे हालात खतरा देख तैयार हो रहे नए बंकर सर्वे शुरू
Jammu & Kashmir Security: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा हालातों की बारीकी समीक्षा शुरू हो गई है. बढ़ते खतरे और हालिया पाकिस्तानी गोलाबारी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे जिलों में अतिरिक्त बंकरों की जरूरत का जमीनी आकलन मांगा है. इसके बाद जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी, पुंछ, बारामूला और कुपवाड़ा जैसे सीमावर्ती जिलों में जिला प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है. आकलन के आधार पर बंकरों के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा.