बबीता से खदीजा तक का सफर फेसबुक पर दोस्ती प्यार के वादे और फिर जांच एजेंसियों के सामने खुलती परतें

Rajasthan Women Terrorist Khadeeza : सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती कैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जांच का विषय बन सकती है, इसका उदाहरण जयपुर से सामने आए एक मामले में देखने को मिल रहा है. जांच एजेंसियों के अनुसार करीब दो साल पहले एक महिला का फेसबुक के माध्यम से ऐसे व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसे बाद में कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया गया. शुरुआती बातचीत दोस्ती से शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं. अधिकारियों का कहना है कि महिला को शादी, प्यार और बेहतर भविष्य के सपने दिखाकर उसका भरोसा जीतने की कोशिश की गई. जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर उसका ऑनलाइन धर्म परिवर्तन कराया गया और नया नाम खदीजा रखा गया. फिलहाल एजेंसियां डिजिटल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया चैट और पिछले दो वर्षों के संपर्कों की जांच कर रही हैं. अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस संबंध के पीछे कोई बड़ा उद्देश्य या साजिश तो नहीं थी.

बबीता से खदीजा तक का सफर फेसबुक पर दोस्ती प्यार के वादे और फिर जांच एजेंसियों के सामने खुलती परतें