हजारों फीट की ऊंचाई में खुला पैराशूट हैंडलर संग कॉम्बैट डॉग ने लगाई छलांग पहली बार हुआ ऐसा टैंडम जंप

भारतीय सेना ने एयरबोर्न कॉम्बैट ट्रेनिंग में एक अनोखा एक्सरसाइज किया है. सूर्य कमांड के एक पैराट्रूपर ने बेहट ड्रॉप जोन के ऊपर डॉग हैंडलर और उसके ट्रेंड कॉम्बैट डॉग के साथ टैंडम पैराशूट जंप किया. खास बात यह रही कि टीम ने फुल कॉम्बैट लोड के साथ विमान से छलांग लगाई. यह एक्सरसाइज एक जवान और कॉम्बैट डॉग के बीच भरोसे, कोऑर्डिनेशन और टीमवर्क की परीक्षा थी. इसका मकसद चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनल परिस्थितियों के लिए स्पेशलाइज्ड टीम को तैयार करना है.

हजारों फीट की ऊंचाई में खुला पैराशूट हैंडलर संग कॉम्बैट डॉग ने लगाई छलांग पहली बार हुआ ऐसा टैंडम जंप