अमेरिकियों को कंगाल करने वालों पर ED का शिकंजा पटियाला से पुणे तक ताबड़तोड़ छापेमारी 220 लोग रडार पर
अमेरिकियों को कंगाल करने वालों पर ED का शिकंजा पटियाला से पुणे तक ताबड़तोड़ छापेमारी 220 लोग रडार पर
अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. 15 सितंबर 2026 को हैदराबाद जोनल ऑफिस की टीम ने पटियाला, पुणे और चंडीगढ़ में 4 ठिकानों पर सर्च की है. इस दौरान पटियाला में 2 और पुणे में 1 लाइव कॉल सेंटर मिले, जहां करीब 220 लोग काम करते पाए गए. ईडी ने 66 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, हार्ड डिस्क, कम्युनिकेशन डिवाइस, नकदी और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. एजेंसी अब कॉलिंग कैंपेन, वीओआईपी सिस्टम, पेमेंट चैनल और ठगी की रकम के फंड फ्लो की जांच कर रही है.