ऊर्जा सुरक्षा पर नहीं झुकेगा भारत बाजार की शर्तों पर खरीदेंगे तेल अमेरिकी टैरिफ पर विदेश मंत्रालय की दो टूक
अमेरिकी कांग्रेस में Sanctioning Russia and Iran Act के पारित होने के बाद भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों को लेकर स्पष्ट रुख सामने रखा है. MEA ने कहा कि भारत अपनी 1.4 अरब आबादी की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 16 सितंबर 2026 को इस बिल को पारित किया है.