अच्छे-बुरे आतंकी का नाटक बंद करो UN में भारत ने सरेआम उतार दी पाकिस्तान की इज्जत दुनिया को चेताया भी
अच्छे-बुरे आतंकी का नाटक बंद करो UN में भारत ने सरेआम उतार दी पाकिस्तान की इज्जत दुनिया को चेताया भी
India Slams Pakistan at UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया के सामने दोहरे मानदंडों को लेकर कड़ा संदेश दिया. भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि आतंकवादियों को अच्छे और बुरे की श्रेणी में बांटना बंद होना चाहिए. उन्होंने आतंकवाद के वित्तपोषण, नई तकनीकों के दुरुपयोग और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया. भारत ने FATF मानकों के प्रभावी पालन, वैश्विक सहयोग और साक्ष्य आधारित प्रतिबंध व्यवस्था की मांग की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दोहराते हुए भारत ने कहा कि कहीं भी आतंकवाद पूरी दुनिया की शांति के लिए खतरा है.