दागे थे गोले कि थम जाए झेलम पर झुका नहीं भारत 4 दशक बाद फिर शुरू हुआ तुलबुल प्रोजेक्ट NHPC ने किया सर्वे
NHPC Jhelum river survey: सिंधु जल समझौते पर रोक के बाद भारत ने कश्मीर में दशकों से ठप तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया है. पाकिस्तान के विरोध और आतंकी हमलों के कारण झेलम नदी पर बनने वाला यह प्रोजेक्ट 1987 से बंद था. अब NHPC की टीम ने साइट का दौरा कर सर्वे पूरा कर लिया है. इसका मकसद पानी रोकना नहीं बल्कि सर्दियों में झेलम को जहाजों के चलने लायक बनाना है.