YouTube के हर वीडियो पर नजर रखना असंभव दिल्ली हाईकोर्ट में गूगल की दलील हम इंटरनेट के चौकीदार नहीं
गूगल ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि उसे लाखों-करोड़ों वीडियो की पहले से निगरानी करने या हर संभावित उल्लंघन को रोकने का कानूनी दायित्व नहीं सौंपा जा सकता. गूगल का कहना है कि YouTube सिर्फ एक इंटरमीडियरी है, कंटेंट का निर्माता या संपादक नहीं.