कल का मौसम 27 सितंबर: 60KM की हवाएं तूफान अर्नब के साथ MP-छत्तीसगढ़ में डिप्रेशन 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

IMD Tomorrow Weather 27 September: 27 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसका असर उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली-NCR और हरियाणा में भी बारिश और तेज हवा का असर रहेगा. उत्तराखंड में बेहद भारी बारिश का खतरा है. हिमाचल प्रदेश में भी मौसम सक्रिय रहेगा. बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भी बारिश का दौर जारी रहेगा.

कल का मौसम 27 सितंबर: 60KM की हवाएं तूफान अर्नब के साथ MP-छत्तीसगढ़ में डिप्रेशन 10 राज्यों में IMD का अलर्ट