IAF Agniveervayu 2023 : वायुसेना में निकलने वाली है भर्ती जानें रजिस्ट्रेशन डेट और एग्जाम डिटेल

IAF Agniveervayu 2023 : अग्निपथ स्कीम के तहत भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती 2023 के लिए नवंबर महीने में रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है. रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन परीक्षा के लिए जनवरी 2023 के मध्य में बुलाया जाएगा. भारतीय वायुसेना में अच्छी नौकरी के साथ देश सेवा का भी मौका मिलेगा.

IAF Agniveervayu 2023 : वायुसेना में निकलने वाली है भर्ती जानें रजिस्ट्रेशन डेट और एग्जाम डिटेल
IAF Agniveervayu 2023 : भारतीय वायुसेना इंटेक 01/2023 के लिए अग्निवीरवायु की भर्ती निकालने वाली है. इसके लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं. जो कैंडिडेट अग्निवीरवायु 2023 में रुचि रखते हैं उन्हें ऑनलाइन परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. भारतीय वायुससेना अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू करेगी. रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन परीक्षा के लिए जनवरी 2023 के मध्य में बुलाया जाएगा. अग्निवीरवायु भर्ती 2023 के संबंध में अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीरवायु इंटेक 01/2023 के लिए स्टार 01/2023 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक नवंबर 2022 के पहले सप्ताह में एक्टिवेट होगा. इसके लिए पुरुष और महिला कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2023 के मध्य में आयोजित की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर विजिट करें. IAF Agniveervayu 2023 के लिए न्यूनतम उम्र 17.5 साल है. अग्निवीरवायु भर्ती 2023 के लिए योग्यता इसके लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही इंग्लिश सब्जेक्ट में भी कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए. या उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/आटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/आटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंशन टेक्नोलॉजी/आईटी) में दो साल का डिप्लोमा कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ किया होना चाहिए. आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17.5 साल और अधिकतम 21 साल होनी चाहिए. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 17:58 IST