मानव तस्करी मामले में कोर्ट का बड़ा एक्शन 8 बांग्लादेशी समेत 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा
हैदराबाद की NIA स्पेशल कोर्ट ने मानव तस्करी के मामले में 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इनमें 8 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. आरोपियों पर बांग्लादेशी महिलाओं को अच्छी नौकरी और बेहतर वेतन का झांसा देकर भारत लाने और बाद में जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप था. कोर्ट ने सभी दोषियों पर कुल 1.37 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं भरने पर 3 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद होगी.