Hyderabad Masjid Mystery: मस्जिद में 32 शाही क़ब्रें फिर भी यहां कैसे होती है नमाज़ जानें पूरा इतिहास
Hyderabad Masjid Mystery: मस्जिद में 32 शाही क़ब्रें फिर भी यहां कैसे होती है नमाज़ जानें पूरा इतिहास
Hyderabad News: हैदराबाद के किंग कोठी स्थित ऐतिहासिक मस्जिद-ए-जूदी में आसफ़ जाही राजवंश की 32 शाही क़ब्रें मौजूद होने के बावजूद पाबंदी से नमाज़ अदा की जाती है. शरीयत के नियमों के अनुसार मस्जिद की वास्तुकला को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि नमाज़ का स्थान और क़ब्रों का अहाता पूरी तरह अलग हैं. सातवें निज़ाम मीर उस्मान अली ख़ान ने 1930 के दशक में अपने बेटे की याद में इसे बनवाया था. यहाँ सातवें निज़ाम, उनकी माता और पत्नी समेत 32 शाही क़ब्रें स्थित हैं.