महिला को छेड़ा परिवार को दौड़ाया 15 किमी तक कार पर डंडे-रॉड बरसाते रहे शौहदे
नासिक में महिला से छेड़छाड़ के बाद परिवार पर हमले का भयभीत करने वाला मामला सामने आया है. यहां शौहदों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर पूरे परिवार की कार का 15 किमी तक पीछा कर डंडों-रॉड से भीषण हमला किया. इस हमले में कार को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.