Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis LIVE : शिंदे संग बैठक फिर ओम बिरला से मुलाकात उद्धव की शिवसेना में बगावत का प्लान तैयार

Uddhav Thackeray Shiv Sena UBT Crisis LIVE Updates: महाराष्ट्र की सियासत में ऑपरेशन टाइगर को लेकर चर्चा चरम पर है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में बगावत का प्लान तैयार कर लिया गया और आज ही उनकी पार्टी में दो फाड़ होने वाला है. शिवसेना यूबीटी के कुल 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं और आज सुबह एकनाथ शिंदे के साथ मुलाकात करने वाले हैं. उधर उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने पार्टी में किसी तरह की बगावत से इनकार किया है. उनका दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों में 15-15 करोड़ के ऑफर दिए गए हैं, लेकिन सभी सांसद उद्धव ठाकरे के साथ डटे हुए हैं.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis LIVE : शिंदे संग बैठक फिर ओम बिरला से मुलाकात उद्धव की शिवसेना में बगावत का प्लान तैयार